*पंचायत निर्वाचक नामावली-2026 ऑनलाइन उपलब्ध*
—————-
मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की वेबसाइट पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पंचायत निर्वाचन नामावली का विशेष पुनरीक्षण-2025-26 के अंतर्गत समस्त जनपदों की ग्राम पंचायतों की पंचायत निर्वाचन नामावली (अन्तिम मतदाता सूची)-2026 ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक नागरिक राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.in पर जाकर Election Link के अंतर्गत Download Panchayat Voter List-2026 विकल्प के माध्यम से अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची-2026 डाउनलोड कर उसका अवलोकन कर सकते हैं।