मंदिर की दीवाल से गिरकर मासूम गंभीरःरि.नेहा वर्मा
गामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबा निवासी एक 6 वर्षीय मासूम मंदिर में खेलते वक्त दीवार से गिरकर घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। अन्य स्थानों पर हुईं दुर्घटनाओं में तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गये। राठ कसबे के पठानपुरा मुहल्ला निवासी रामकुमार का 6 वर्षीय राजा घर के पास बने मंदिर में बच्चों के साथ खेल रहा था। मंदिर की बाउंड्रीवाल पर खेलते वक्त अचानक शरीर का संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। इसी तरह बारह खम्भा मुहल्ला निवासी जगदीश पुत्र लक्षीराम, पठानपुरा मुहल्ला निवासी आशारानी पत्नी नारायण व टिकरिया गांव निवासी रामकुमारी पत्नी हरनारायण हादसों का शिकार बनकर घायल हुईं। सभी को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।