*NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी, एएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश*
जालौन में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों की चेकिंग और समयबद्ध प्रवेश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी (IPS) ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन की इस सक्रियता से परीक्षार्थियों और अभिभावकों में भरोसा देखने को मिला।