** विद्यालयों में उत्सव की तरह आयोजित होगी पी0टी0एम0 :- जिलाधिकारी
** कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बनेगा स्पोर्ट्स हब, विद्यालय चिह्नित करने के दिए निर्देश।
** सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नवाचारों का धरातल पर क्रियान्वयन करने से ही बना शिक्षा का माहौल
** निपुण भारत मिशन एवं ऑपरेशन कायाकल्प के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एआरपी महत्वपूर्ण कड़ी, शत प्रतिशत विद्यालय की करें विजिट
** निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण एक्शन प्लान एंव बच्चों को स्कूल लाने और पढ़ाई से जोड़ने पर हुई चर्चा
** स्कूल विजिट के लिए नामित अधिकारी शत प्रतिशत स्कूलों का विजिट का विजिट करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें
** स्कूलों में शिक्षण संदर्षिका एवं शिक्षण सामग्री का प्रयोग किया जाना सुनिश्चित करें:- डीएम
शासन के निर्देशानुसार निपुण भारत मिशन एवं ऑपरेशन कायाकल्प योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए निपुण भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना एवं रणनीति का विमोचन किया तथा जुलाई माह की प्रमुख शैक्षणिक प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की प्राथमिक कक्षाओं में सार्वभौमिक मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान प्राप्त करने तथा कक्षा 03 तक के सभी बच्चों में पढ़ने लिखने और संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता प्राप्त करना “निपुण भारत मिशन” का प्रमुख उद्देश्य है। निपुण भारत योजना को शिक्षा मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया है। निपुण भारत मिशन के माध्यम से सक्षम वातावरण का निर्माण किया जाना है जिसके माध्यम से आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता के ज्ञान को छात्रों में विकसित किया जा सके।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों के शैक्षिक ज्ञान के विकास हेतु शिक्षक एवं बच्चों के बीच मधुर आत्मीय संबंध होना अति आवश्यक है निश्चित रूप से यदि बच्चों के साथ शिक्षक के व्यवहार मधुर होते हैं तो उसके चमत्कारिक परिणाम बच्चों के शैक्षिक विकास में देखने को मिलते हैं। उन्होंने प्रत्येक कक्षा में शिक्षण संदर्शिका एवं शिक्षण सामग्री का प्रयोग कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने उपस्थित समस्त एआरपी /बीईओ को सम्बोधित करते हुए कहा की विद्यालयों में पैरेंट्स मीटिंग को एक उत्सव की तरह आयोजित किया जाए, इसके बेहतर परिणाम लाने के लिए शिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों द्वारा पैरेंट्स टीचर मीटिंग के लिए स्वयं कार्ड बनाते हुए अपने-अपने अभिभावकों को आमंत्रित करें। ऐसा करने से विद्यालयों में पीटीएम में बड़ी संख्या में अभिभावक प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने निपुण एक्शन प्लान पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा की यदि सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नवाचारों को धरातल पर क्रियान्वित किया जाये तो निश्चित ही बच्चों में बदलाव आएगा। उन्होंने स्कूल में वीडियो फिल्म के माध्यम से बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने साथ ही प्रॉपर यूनिफार्म में आने वाले बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किए जाने और स्कूल में होने वाली पीटीएम में प्रधानों का भी सहयोग लेने तथा उनके प्रतिभाग करने पर भी जोर देते हुए शिक्षा वातावरण में गुणात्मक सुधार आने की भी बात कही। उन्होंने कहा की ऐसे बदलाव करने से बच्चा स्कूल आने के लिए प्रेरित तो होगा और अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजना सुनिश्चित करेगें।
जिला स्तरीय निपुण टास्क फोर्स समिति की बैठक में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने निर्देश देते हुए कहा की विकास खंड स्तर पर गठित टास्कफोर्स में शामिल उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, एमओआईसी, एडीओ पंचायत, नायब तहसीलदार, सीडीपीओ, सप्लाई इंस्पेक्टर और बीईओ अपने क्षेत्र के विद्यालयों का शत प्रतिशत निरीक्षण करना सुनिश्चित करें ताकि शिक्षा में किए जा रहे नवाचारों को और प्रभावी बनाया जा सके।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपद में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को स्पोर्ट्स हब बनाए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसा विद्यालय जहां पर्याप्त स्थान उपलब्ध है, उसे चिह्नित करें ताकि बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों को वहाँ संचालित किया जा सके।
उन्होंने स्कूल में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाए जाने के दृष्टिगत सुझाव देते हुए कहा की ऐसे शिक्षक जिनका शिक्षण कार्य अच्छा है तथा ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने शिक्षण सत्र में कोई अभिनव कार्य किया है उनका सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अन्य शिक्षक और बच्चे भी मोटीवेट हों, उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यालय तभी एक आदर्श विद्यालय बन सकता है जब उस विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं सुदृण हों। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 मानकों के तहत जनपद के विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण किया जा चुका है, अब स्कूल में बच्चों का आना है। उनकी उपस्थिति बढ़ाए जाने के लिए ही निपुण एक्शन प्लान का शत प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जीतेन्द्र कुमार गौड़, बीडीओ/डीसी मनरेगा श्रीशिखर कुमार श्रीवास्तव,बीईओ बंगरा श्री दीपक श्रीवास्तव सहित समस्त बीईओ,एआरपी व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।