पूंछ के द्वारा ग्राम अटा में निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन
झाँसी l आज दिनांक 28/06/2026 दिन रविवार को ग्राम अटा में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट की शाखा सदगुरु नेत्र जांच केंद्र पूंछ के द्वारा ग्राम अटा में निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट के डॉ. राहुल पांडेय डॉ .मनीष यादव तथा अखिलेश यादव जी के द्वारा जिसमें ग्राम के 120 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें से 25 मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया तथा 40 लोगों को दृष्टि दोष पाया गया जिन्हें संस्थान के द्वारा चश्मा दिए गए तथा 20 मरीजों को चित्रकूट के लिए निशुल्क वाहन द्वारा चित्रकूट भेजा गया जिसमें खाना रहना इत्यादि सब निशुल्क हैं और निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन तथा निशुल्क लैंस की सुविधा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड में की जाएगी इस शिविर के सहयोग में पर्वत पाल तथा उनके पिताजी जगदीश पाल जी का बहुत सहयोग रहा है राकेश पाल , पहलवान पाल आदि मौजूद रहे l