*जालौन पुलिस का वार: 2 किलो 488 ग्राम गांजा संग युवक गिरफ्तार, नहर कोठी के पास दबोचा*
जालौन में अपराध और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रेंढ़र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
जालौन में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना रेंढ़र पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
आज दिनांक 03 मई 2026 को पुलिस टीम ग्राम कुदारी क्षेत्र स्थित नहर कोठी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 2 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुपम गुप्ता उर्फ भोले (26 वर्ष), निवासी ग्राम सिमहरा कासिमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
*पुलिस कार्रवाई:*
इस पूरी कार्रवाई को थाना रेंढ़र पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें थानाध्यक्ष ,उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल अरुण सिंह और महेंद्र यादव की अहम भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।