*झाँसी में रेस्क्यू अभियान चलाकर असहाय एवं निराश्रितों का किया गया पुनर्वास*
——————-
झाँसी, 29 जून 2026। मा० उच्च न्यायालय, लखनऊ द्वारा ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य वाद में पारित आदेश तथा जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद झाँसी में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम द्वारा विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क पर रहने वाले अनाथ, निराश्रित, परित्यक्त तथा आपात स्थिति में जीवन-यापन कर रहे व्यक्तियों, बालक एवं बालिकाओं को चिन्हित कर उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया गया। जनपद के प्रमुख चौराहों, मेडिकल क्षेत्र, बस स्टैंड तथा कचहरी क्षेत्र में अभियान चलाकर एक बालिका का रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई, सिटी चाइल्ड लाइन, एएचटीयू, जनसाहस तथा बुंदेलखंड सेवा संस्थान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को संरक्षण प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना रहा।