• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, नशेड़ी पति पर गंभीर आरोप*

ByNeeraj sahu

May 3, 2026

*दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, नशेड़ी पति पर गंभीर आरोप*

जालौन जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र में महिला उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट, नशाखोरी और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गम्भीर आरोप लगाया है।

जालौन के कोतवाली कोंच क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनौरा की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रोशनी पत्नी बलवीर परिहार उर्फ गब्बर ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे कोंच कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार उसका पति बलवीर परिहार उर्फ गब्बर आए दिन गांजा और शराब का सेवन कर घर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति जुआ खेलने का आदी है, जिसके चलते वह कर्ज में डूब चुका है और इसी के चलते उससे दहेज की मांग कर रहा है।

महिला ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को पति ने विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की और उसे उसके दो बच्चों सहित मायके दौलतपुर खुर्द धंगुआ भेज दिया। आरोप है कि पति ने साफ कहा कि जब तक वह अपने पिता से दो लाख रुपये लेकर नहीं आएगी, तब तक उसे अपने साथ नहीं रखेगा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और इतनी बड़ी रकम देना उनके लिए संभव नहीं है। विरोध करने पर पति ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह जहां चाहे शिकायत कर ले, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

पीड़िता ने कोतवाली कोंच पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं इस संबंध में कोतवाली कोंच के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹

📲,9415924024,7007725321

Jhansidarshan.in