खेरापति सरकार को दान में मिली भूमि का हुआ पूजन कार्य आरम्भ
पूँछ झाँसी समीपस्त ग्राम मबूसा धाम सरकार में विगत 17 वर्षों से मई माह में श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन समपन्न होता रहा है वही गांव में खेरापति रामभक्त श्री हनुमान जी मंदिर से कुछ अधिक लगाव देखा गया भक्ति में सराबोर ग्रामीण जन मंदिर पर अनेक दान एवं पुण्य धर्म करते है जिसके क्रम में आज माखन लाल राजपूत की भक्ति व श्रद्धा को देखकर उनके पिता पन्नालाल के द्वारा मंदिर के समीप रिक्त पड़ी भूमि को हाल निर्माण के लिए दान में दे दिया साथ ही बताया कि मंदिर पर होने बाले धार्मिक कार्य के समय साधु संत आदि को रुकने के लिए गांव में आश्रय लेना पड़ता था लेकिन हाल निर्माण के बाद यह समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी वही बताते चले कि उक्त मंदिर पर ग्राम के ही मंशाराम राजपूत के द्वारा मंदिर के समीप यज्ञशाला निर्माण के लिए भूमि को दान में दिया गया था आज ग्राम के संभारन्त लोगो के द्वारा दान में मिली भूमि का भूमि पूजन कर भवन निर्माण का कार्य आरम्भ किया गया इस दौरान मुख्य रूप से निर्पत सिंह, प्रताप बाबा, जागेश्वर, कमल कांत, दिनेश सिंह, रामसिंह काकाजू, महेंद्र सिंह, पर्वत सिंह, चन्द्रप्रकाश करी, दयासागर, मानसिंह, नारायण सिंह, बिहारी, बाबूलाल, गोविंदास, नेक्साइ, प्रमोद, श्याम सुंदर, सहित पुजारी लबकुश आदि मौजूद रहे।