चिरगाँव नगर के प्रज्ञा पीठ पर ९कुंडीय यज्ञ के उपलक्ष में कलश यात्रा का आयोजन किया गया कलश यात्रा शांतिकुंज हरिद्वार से प्रज्ञा टोली के निर्देशन में निकाली गई यात्रा का आरंभ रेलवे फाटक स्थित गायत्री मंदिर से प्रारंभ हुआ और तालाब मोहल्ला मतानपुरा बजरिया जैन मंदिर दाऊ साहब चौक दरवाजा सब्जी मंडी होते हुए रामनगर चौराहा से वापस हवेली मोहल्ला होते हुए गायत्री मंदिर पर समाप्त हुआ यात्रा में सेकड़ो महिलाओं और नौजवानों ने हिस्सा लिया माताएं सर मंगल कलश रख करके मां गायत्री के भजन गाकर एवं नौजवान गायत्री माता की जय परम पूज्य गुरुदेव की जय की जोशीले नारे लगा रहे थे आगे शांतिकुंज का रथ चला रहा जिससे पंडित श्रीराम शर्मा के प्रेरक प्रसंग सुना रहे थे इस कार्यक्रम में सर्वश्री महेश चंद्र गुप्ता अध्यापक राजीव गुप्ता सुरेश सोनी अशोक सोनी कैलाश नीखरा संजीव कांत गुप्तानरेश गांधी कैलाश प्रधान नांसिया वाले घनश्याम परिवाजक गायत्री मंदिर जे पी कटियार विनोद साहू रमेश धूसर सुरेश कुशवाह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।