*आजादी के अमृतमहोत्सव पर नगरपालिका में मनाया जा रहा स्वतन्त्रता दिवस*
By
Aug 14, 2022
*आजादी के अमृतमहोत्सव पर नगरपालिका में मनाया जा रहा स्वतन्त्रता दिवस*
*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
झांसी।। आजादी के अमृतमहोत्सव पर नगरपालिका परिषद गुरसरांय में स्वतन्त्रता सप्ताह के तीसरे दिन रामलीला मंच पर स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये सर्वप्रथम चैयरमैन देवेश पालीवाल और अधिसाशी अधिकारी अरविंद कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में के•सी• जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बड्स एन ब्लूम्स, कल्याण बालविद्या मंदिर प्रथमिक विद्यालय गुरुसराॅय के बच्चों द्वरा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन आदर्श द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में जज के रुप में डाक्टर सावित्री शर्मा, डाक्टर शिल्पी कटियार, बड्स एन ब्लूम्स की प्राचार्य श्रीमती अमिता पटेल, ओर ज्योति बरसैंया रहीं।
इस मौके पर सहिकार भारतीय के जिलाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, प्रसिद्ध नारायण यादव, पार्षद आशा अग्रवाल, पार्षद द्वारिका भगतजी, बरिष्ठ लिपिक सोनू बख्सी, निर्माण लिपिक महेश्वरी शरण बुधोलिया, योगेन्द्र मिश्रा,सुखदेव व्यास, आशुतोष गोस्वामी, मोहन लाल, आशाराम प्रजापति, प्रकाश नारायण दीक्षित, बंटे लल्ला, जय नारायण, सचिन श्रीवास्तव, सर्वेश खरे, सालू गोस्वामी, शंजू घोष आदि लोग उपस्थित रहे।