• Wed. Apr 22nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*आजादी के अमृत महोत्सव पर पूर्ति निरीक्षक कोंच ने वितरित किए एलपीजी सिलेंडर, गृहणियों में दिखी खुशी*

By

Aug 14, 2022

*आजादी के अमृत महोत्सव पर पूर्ति निरीक्षक कोंच ने वितरित किए एलपीजी सिलेंडर, गृहणियों में दिखी खुशी*

जालौन-कोंच आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कोंच नगर स्थित आदित्य भारत गैस सर्विस पर आज पूर्ति निरीक्षक कोंच याकूब हसन ने महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया जिस को पाकर महिलाओं में खुशी देखने को मिली। आदित्य गैस एजेंसी संचालक प्रबंधक अनिल वैद एडवोकेट ने बताया सारा देश आजादी का अमृत महोत्सव अपने अपने तरीके से मना रहा है उन्होंने गरीब महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर का निःशुल्क कनेक्शन देकर इसमें अपनी सहभागिता की है जिससे गरीब महिलाओं को धुएं से छुटकारा मिलेगा।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in