• Tue. Apr 7th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मेरो लाला झूले पालना नेक धीरे झोंका दियो भागवत कथा में हुआ कृष्ण जन्म रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र कुमार सविता*

*मेरो लाला झूले पालना नेक धीरे झोंका दियो भागवत कथा में हुआ कृष्ण जन्म रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र कुमार सविता*

ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

झाँसी।। कस्बा पूँछ के समीपस्त ग्राम ग्यारई में चल रहे राजपूत समाज के तत्वाधान में साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के आज चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म की कथा स्रोताओं को कथा वाचक साध्वी राधिका शास्त्री द्वारा बहुत ही सुन्दर ढंग से श्रवण कराई गई जिसमें साध्वी द्वारा बताया गया कि कलयुग के अंत मे पाप एवं अत्याचार को नष्ट करने के लिए देवकी की कोख से स्वयं चतुर्भुज विष्णु भगवान अनाचारी राजा कंस की जेल में जन्म लेते है जहाँ से बासुदेव जी के द्वारा रात्रि के समय ही गोकुल नन्द बाबा के यहाँ भेज दिया भगवान के जन्म का तातपर्य बताते हुए कहा कि धर्म की स्थापना एवं संत जनो को निर्भीक करने के लिए भगवान पृथ्वी पर अवतरित हुए कथा के दौरान भगवान का जन्म होते ही कथा पंडाल उत्साह एवं आनन्द से भर गया वही गीत कारो द्वारा बधाई एवं सोहर गाये गए जिनको सुन स्रोता अपने को नाचने से न रोके सके कथा के परीक्षत आरती नंन्दकिशोर द्वारा आरती की गई। इस दौरान आयोजक कमेटी एवं स्रोता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in