• Fri. Jun 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*ओवरलोड वाहनों की धमाचौकड़ी से कस्वा की सड़कें हो रही हैं क्षतिग्रस्त/रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

*ओवरलोड वाहनों की धमाचौकड़ी से कस्वा की सड़कें हो रही हैं क्षतिग्रस्त/रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हैबतपुरा में लगे क्रेशरों से गिट्टी से भरे हुए ओवरलोड ट्रक एवं डंपर कस्बा गरौठा के मुख्य मार्ग से होते हुए मऊरानीपुर रोड पर जा रहे हैं जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं प्रशासन देख कर भी अनदेखी कर रहा है एक ओर योगी सरकार का फरमान है कि कोई भी ओवरलोड वाहन सड़कों पर नहीं चलना चाहिए लेकिन वहीं दूसरी ओर क्रेसर संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर मानक के प्रतिकूल किये जा रहे हैं अवैध रूप से ट्रक ओवरलोड तथा ओवरलोड वाहन सड़कों पर उतारे जा रहे हैं। जिससे क्षेत्र की समस्त सड़कें बर्बाद हो रही हैं जिससे ऐसा प्रतीत होता है की योगी सरकार के आदेशों को दरकिनार कर प्रशासन की मिलीभगत से ओवरलोड वाहन चलाए जा रहे हैं।

Jhansidarshan.in