• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अंशिका व रहबाज बने डांस के ग्रांड फिनाले विजेता:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | मुम्बई की तर्ज पर झाँसी में हुये बुन्देलखण्ड टेलेण्ट वॉर धूम मचा ले के ग्रांड फिनाले में जूनियर वर्ग से अंशिका चंदेल तथा सीनियर वर्ग से अरवाज खान ने विजेता का खिताब जीता है | कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया |
ग्राण्ड फिनाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, मुम्बई से आये बुन्देलखण्ड के कलाकार आरिफ शहडौली रहे। इसके पूर्व मॉडलिंग के सीनियर वर्ग के विजेता सलमान व फाबिया खान तथा जूनियर वर्ग की विजेता अंशिका सिंह चन्देल को अतिथियों ने क्राउनिंग कर सम्मानित किया। गायन के विजेता सावन कुमार को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। एमएलसी प्रतिनिधि ने कहा कि बुन्देलखण्ड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, किया जायेगा।
इसके बाद हुये डांस के ग्राण्ड फिनाले में सीनियर व जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने अद्वितीय डांस से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। निर्णायकों वसीम खान, शगुफ्ता व अमर द्वारा लिये गये फैसले के बाद सीनियर वर्ग का विजेता रहबाज, उप विजेता ऋषभ व आफरीन तथा दिव्यांजलि तृतीय घोषित की गयीं, जबकि जूनियर वर्ग में अंशिका सिंह चन्देल विजेता, लारा उप विजेता तथा रिया व कार्तिक संयुक्त रूप से तृतीय घोषित किये गये।

लगातार प्रयासरत है अंशिका
यह पहली बार हुआ है जब किसी आयोजन में एक ही प्रतिभागी ने दो-दो विजेताओं का खिताब हासिल किया | जूनियर वर्ग से विजेता अंशिका सिंह लगातार प्रयास करके एक के बाद एक खिताब हासिल कर रहीं हैं | अभी कुछ ही दिनों पहले झाँसी में ही हुए मिस बुन्देलखण्ड प्रतियोगिता में भी अंशिका ने जूनियर वर्ग में उप विजेता का ताज हासिल किया था और आशिकी फिल्म फेम राहुल राय ने उसके सिर को ताज से नवाजा था। अंशिका कला के क्षेत्र में ही नहीं, खेल के क्षेत्र में भी वह कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी है। चार-चार प्रदेशीय सब जूनियर वर्ग की तैराकी प्रतियोगिताओं में झांसी मण्डल का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। दो जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में बैक स्ट्रोक स्पर्धा में पदक हासिल कर चुकी है। इसके अलावा झांसी में आयोजित नेशनल एरियल चौम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग कर चुकी है।

Jhansidarshan.in