• Tue. Apr 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

23 को झाँसी में होगी विशाल कांवड़ यात्रा:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | श्रावण माह के पावन पर्व पर 23 अगस्त को झाँसी में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन होगा |
कांवड़ यात्रा के आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि तथा संयोजक हेमंत परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को प्रातः 10 बजे ओरछा कि बेतवा नदी से जल लेकर विधि विधान से कांवड़ यात्रा का प्रारम्भ होगा | जो ओरछा की गलियों से चलकर शाम 04 बजे झाँसी नगर में प्रवेश करेगी और रिसाला चुंगी से सदर बाजार, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, बीकेडी चौराहा होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी | उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा में लगभग 2000 कांवड़ यात्री शामिल होंगे और जेल चौराहा से 2100 महिलाओं की कलश यात्रा कांवड़ यात्रा में शामिल होगी | उन्होंने बताया कि इलाइट चौराहा पर कांवड़ यात्रा का पूरा लाइव प्रसारण किया जाएगा |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in