शस्त्र परीक्षण के सम्बन्ध में महात्वपूर्ण सूचना जरूरी हे, झाँसी एस.एस.पी
झांसी l आम आदमी की सुरक्षा भावना को लेकर शस्त्र लाइसेंस जरूरी है और इसके लिए मा0 न्यायालय के आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में प्रत्येक माह की दि. 11 व 26 को शस्त्र परीक्षण कराया जा रहा है । इसी क्रम में फायरिंग / परीक्षण की तिथि 11.जुलाई.2018 के लिये फायरिंग बट आवंटित / उपलब्धन हो पाने के कारण प्राइवेट शस्त्र आवेदको की फायरिंग / परीक्षण कराया जाना सम्भव नही है l अतःआप सभी को सूचित किया जाता है कि फायरिंग बट आवंटित / उपलब्ध होने पर अग्रिम तिथि 26 जुलाई 2018 को फायरिंग काराया जाना सम्भव हो सकेगा । अतः जनहित में सभी लाभार्ती को सूचित किया गया है l