• Thu. Apr 23rd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पुलिसिया उत्पीड़न बंद हो-सामाजिक कार्यकर्ता बोले,प्रदीप जैन के लिए…

पुलिसिया उत्पीड़न बंद हो, सामाजिक कार्यकर्ताबोले प्रदीप जैन के लिए

बबीना । बुंदेलखण्ड सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक प्रमुख बैठक अमित त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई जिसमें अमित त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था अन्य सरकारों की अपेक्षा कमजोर हो गई है । जनता की आगवानी करने में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन पर मुकदमा दर्ज करना इस बात का ताजा उदाहरण है ।
अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर साहू ने कहा कि पुलिस के द्वारा जनता का अनुचित उत्पीड़न किया जा रहा है। समय आने पर पुलिस की बर्बरता का सरकार को जवाब दिया जाएगा। बैठक में मनीष जैन, सुबोध, अनीस, शुभम यादव, मिर्जा भाई आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन मिथिलेश एवं सभी का आभार व्यक्त प्रताप जैन ने किया ।

Jhansidarshan.in