गरौठा झांसी
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
विवाहिता के परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप पति फरार
आत्महत्या या मर्डर मामला झांसी जिले की गरौठा तहसील के ग्राम केरोखर का है जहां पर 28 वर्षीय संदीप की पत्नी की कल रात जहर खाने से मौत हो गई वही मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने मेरी पुत्री की पहले मारपीट की फिर उसकी हत्या कर दी वहीं उन्होंने लड़की के हाथ में पीठ में कई प्रकार के जख्म के निशान भी बताएं व आए दिन मेरी लड़की को उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था जिसकी शिकायत मृतका ने फोन करके अपने माता पिता को कई बार इस मामले से अवगत कराया जिसके चलते कल रात उसके पति ने मेरी पुत्री की हत्या कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है ग्राम केरोखर पहुंचकर मृतका के परिजनों ने तत्काल डायल हंड्रेड पुलिस को फोन करके मामले से अवगत कराया वही मृतका की दो छोटी छोटी बच्चियां भी हैं मृतका कानपुर देहात के ठाकुर पुरवा गांव की रहने वाली है और दोनों में प्रेम विवाह हुआ था अब देखना यह है कि यह हत्या हुई है या आत्महत्या l