• Thu. Apr 23rd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गरौठा झांसी पुलिस क्षेत्राधिकारी से मांगा न्याय,क्षेत्राधिकारी ने दिए जांच के आदेश:रि.मुबीन खान

गरौठा झांसी पुलिस क्षेत्राधिकारी से मांगा न्याय,क्षेत्राधिकारी ने दिए जांच के आदेश:रि.मुबीन खान

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

झांसी l गरौठा l घर में महिला को अकेला पाकर की मारपीट मामला तहसील गरौठा के कैरोखर गांव का है l जहां पर प्रार्थिया ललता पत्नी कल्ले ने परदिया पर से खपरें निकालने को कहा जिस पर दबंग आग बबूला हो व एक राय होकर घनश्याम पुत्र गिरू, गोविंददास पुत्र रामदास, मनकुरा पत्नी गिरू आदि ने एक राय होकर पीड़िता के साथ गाली गलौज करने लगे, गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक साथ मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे l जिस पर पीड़िता को कई चोटें आई पीडिता ने इसकी शिकायत थाना ककरबई में की वहां पर उसे न्याय ना मिलने पर उसने पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा से न्याय की गुहार लगाई l जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कककबई थाना अध्यक्ष को पीड़िता के खिलाफ हुई मारपीट के संबंध में जांच करने के आदेश दिए l

Jhansidarshan.in