• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

हादसों का शिकार बनकर चार घायलःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

हादसों का शिकार बनकर चार घायलः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये। उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
राठ कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव निवासी शिक्षक जगभान पुत्र परमलाल अनुरागी छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। अमूंद गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में जगभान घायल हो गया। जरिया थाने के अमूंद निवासी भगवती पुत्र रामसनेही अपने साथी मातादीन पुत्र जवाहर के साथ खेत की जुताई कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में दुर्घटना का शिकार बनकर दोनों घायल हो गये। अमूंद गांव निवासी हरीराम पुत्र राजाराम भी मार्ग दुर्घटना में घायल हुआ। सभी घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां पर जगभान की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।

Jhansidarshan.in