सपाईयों ने केक काट कर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिनः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव के आवास केक काट कर अखिलेश यादव की लम्बी उम्र की कामना की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूती दिलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यपाल यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये थे। विकास पुरूष के रूप में अपनी पहचान बना चुके पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया। कार्यकर्ताओं को निष्ठा व सच्ची लगन से पार्टी हित में कार्य करते हुए समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व सत्यपाल यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किये। विमल राजपूत, दीपक यादव, भूपेन्द्र पांचाल, नरेन्द्र सोनी, लवकुश यादव, संजय यादव, प्रेमचन्द्र पांचाल, देवेन्द्र यादव, मनोज विश्वकर्मा, राजकिशोर, मानसिंह, जीतू सरीला, भगवानदास रैकवार, विशाल भारती, तेजप्रताप यादव, मु. राज, गौरव यादव, अजय आदि मौजूद रहे।