• Fri. Jun 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा प्रसादः रि. नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में निर्जला एकादशी के अवसर पर कोट बाजार घास मंडी मुहल्ले में मुहालवासियों ने पण्डाल लगाकर हलवा व लस्सी वितरित की। प्रसाद वितरण कार्यक्रम की शुरूआत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने लोगों को हलवा व लस्सी बांट कर की। निर्जला एकादशी पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन किये जाते हैं। इसी क्रम में कोट बाजार घास मंडी में लोगों ने प्रसाद वितरण पंडाल लगाया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पण्डाल में सैकड़ों लोगों को हलवा व लस्सी बंटी गई। इस भीषण गर्मी में स्वल्पाहार पाकर बाजार में खरीददारी करने आये ग्रामीण क्षेत्र के लोगों व सब्जी भाजी बेचने वाले दुकानदारों को काफी राहत मिली। इस अवसर पर उपेन्द्र शर्मा, अवधेश जड़िया, दीपक सोनी, हर्ष जड़िया संकल्प, सतीश नंदा, सुरेश सोनी, पप्पन सोनी, श्रीकान्त सोनी, कौशल जड़िया, पप्पू सोनी, प्रदीप जड़िया, मनोज सोनी, अशोक सोनी, चन्द्रप्रकाश सोनी, संतोष सोनी, रितिक, छोटू, नंदू, पप्पू छिकारा, शनि, सात्विक, अनस पुलाव वाले आदि रहे।

Jhansidarshan.in