यूपी के हमीरपुर में उस समय हड़कंप मच गया था, जब जिला कारागार में आधा दर्जन से ज्यादा कैदियों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था । इस वीडियो के वायरल होने के बाद जब पूरे मामले की तह तक जाया गया, तब पता चला कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन में जिला कारागार के अंदर जेल अधीक्षक ने बार बालाओं के डांस शो का आयोजन किया था जिसका वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद जेल अधीक्षक हरि बक्स सिंह की मौजूदगी में उनके ऑफिस में आधा दर्जन से ज्यादा कैदियों को बारी-बारी से पीटने का वीडियो सामने आया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जेल अधीक्षक ने जेल में ही तैनात डॉक्टर पर वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया तो डॉक्टर ने लामबंद होकर जेल अधीक्षक को हटाने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है ।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद जेल प्रशासन सहित हमीरपुर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था जिसके बाद जेल अधीक्षक ने अपनी सफाई में जेल में ही तैनात एक डॉक्टर विक्रम सिंह पर वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाते हुए अपनी उपस्थिति को सिरे से नकार दिया था मामले को तूल पकड़ता देख जेल डीआईजी आर बी वर्मा ने हमीरपुर जिला कारागार पहुंचकर 2 दिन तक सघन जांच की और पीड़ित कैदियों के बयान दर्ज किए इसी के साथ ही हमीरपुर जिलाधिकारी ने SDM के द्वारा भी जेल में बंदियों के बयान दर्ज करवाए। जेल अधीक्षक द्वारा जेल के ही डॉक्टर विक्रम सिंह पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया जिसके बाद प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के डॉक्टरों ने मिलकर जेल अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जेल अधीक्षक पर तमाम तरह के आरोप लगाए साथ ही जेल अधीक्षक हरिभक्त सिंह को हमीरपुर जिला कारागार से कहीं और स्थांतरित करने का अनुरोध किया है डॉक्टरों ने इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कारागार मंत्री सहित तमाम उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है ।
neeraj sahu