वित्त विहीन शिक्षक महासभा के चिंतन शिविर का हुआ समापनः रिपोर्ट नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबा स्थित चित्रगुप्त इंटर कालेज में मंगलवार से चल रहे तीन दिवसीय चिंतन शिविर का गुरूवार को समापन हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन चिन्तन शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ओमपाल सिंह लखनऊ रहे जबकि अध्यक्षता आर.पी. सिंह ने की।
चिंतन शिविर का शुभारम्भ महासभा के संस्थापक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। महासभा के राष्ट्रीय सह सचिव ओमपाल सिंह ने कहा कि अब हमें सिंघावलोकन की आवश्यकता है। पीछे मुड़कर भी देखना चाहिए कि हमारे संघर्ष में कौन सी कमी रह गई है। अनुशासित होकर एक साथ चलना होगा तभी हमें सफलता मिल पायेगी। अनिल कुमार भदोही ने कहा कि जिस दिन हम संगठित हो जायेंगे तो सरकार को हमारी शक्ति का एहसास होगा व मानदेय देना पड़ेगा। सुरेश सिंह यादव लखनऊ ने कहा कि सरकार इतनी आसानी से मानदेय नहीं देगी, यह चिंतन का विषय है। नीलम सिंह वाराणसी ने कहा कि संघ ने अपने अधिकारों के लिये आन्दोलन प्रदर्शन कर कठिन संघर्ष किया है। लेकिन कहीं न कहीं एैसी कोई कमी रही है जिससे सरकार को हमारी शक्ति का एहसास नहीं हो पाया। शंकरलाल गंगवार ने कहा यह संगठन के संघर्ष का ही परिणाम है कि वित्तविहीन विद्यालयों की पहचान बनी। शिविर में प्रदेश के 70 जिलों से 200 सौ अधिक शिक्षकों ने भागीदारी की। आयोजन डा. सत्यनारायण सिंह परिहार द्वारा मंचाशीन पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया व आगंतुक शिक्षकों को उपहार भेंट कर शिविर के समापन पर विदा किया। संचालन अनुपम द्विवेदी कानपुर व विजय मिश्रा राठ ने संयुक्त रूप से किया।