• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दो ट्रैक्टरों की भिड़त में किसान की मौतःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

दो टै्रक्टरों की भिड़त में किसान की मौतः रिपोर्टर नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबा में दो टै्रक्टरों की जबरजस्त भिड़त हो गई। इस दुर्घटना में एक बृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हुए। गंभीर रूप से घायल दो को मेडिकल कालेज झांसी के लिये रेफर किया गया है। बताया जाता है कि टक्कर मारने वाला टै्रक्टर अवैध खनन की बालू लेकर जा रहा था।
महोबकंठ थाना क्षेत्र जनपद महोबा ग्राम दुलारा निवासी 70 वर्षीय किसान नंदराम राजपूत 70 वर्ष पुत्र गोविन्द दास खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरूवार दोपहर वह अपनी कृषि उपज बेचने के लिये राठ गल्ला मण्डी आ रहा था। राठ पनवाड़ी मार्ग पर बसेला गांव के पास अचानक आये बालू से भरे टै्रक्टर ने किसान के अनाज से भरे टै्रक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किसान का टै्रक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। टै्रक्टर सवार नीचे दबकर घायल हो गये जिन्हें राहगीरों की मदद से उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने नंदराम को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल नंदराम की पत्नी गिरजा देवी व मूलचन्द्र को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।

Jhansidarshan.in