• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

राठ में दो पक्षों के बीच विवाद पर चलीं गोलियांःरि.नेहा वर्मा

राठ में दो पक्षों के बीच विवाद पर चलीं गोलियांःरि.नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद, राठ कोतवाली क्षेत्र के मसगांव में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रात करीब 10 बजे एक पक्ष ने फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी। जबकि दूसरे पक्ष ने भी जमकर पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। राठ कोतवाली क्षेत्र के मसगांव निवासी शियाराम ने बताया कि उसके पुत्र धर्मजीत ने गांव के ही रामकुमार से सिंचाई के पैसे मांगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप लगाया कि रात करीब 10 बजे रामकुमार पक्ष के कुछ लोग कार से गांव पहुंचे तथा गालीगलौच करते हुए उसे ललकारा। जब धर्मजीत व उसके परिजनों ने विरोध किया तो मामला बढ़ गया। अज्ञात लोगों द्वारा ग्रामीण से गालीगलौच पर गांव के लोग आक्रोशित हो गये तथा कार सवार व्यक्तियों पर पथराव कर दिया। जबाब में कार सवार लोगों ने फायरिंग कर दी जिससे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची किन्तु तब तक कार सवार वहां से भाग चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी। फायरिंग की घटना से उन्होंने साफ इनकार किया।

Jhansidarshan.in