किशोरी ने किया आत्मदाह का प्रयासः रिपोर्ट नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के पवई गांव में एक पन्द्रह वर्षीय किशोरी ने अपने सूने घर में आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजनों ने गंभीर हालत में उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
जनपद के जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी अनीता पुत्री दशाराम ने मंगलवार सुबह अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। जब किशोरी ने आग लगाई उस समय घर पर कोई नहीं था। घर से निकलतीं आग की लपटें व चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी ने बताया कि उसके सपने में एक लड़की आती है जो उससे साथ चलने को कहती है। कई बार एैसा सपना आने पर जब उसने लड़की से पूंछा कि किस तरह साथ चलेगी तो लड़की ने बताया कि अपने शरीर पर पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा लो। जिसकी बात मानते हुए उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।