लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तारः रिपोर्ट नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र में बीते एक पखवारे पूर्व बाइक से अपने घर जा रहे युवक को रास्ते में रोक कर बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटपाट कर दी थी। पुलिस में तहरीर देने पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीक्रत करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि एक युवक फरार चल रहा था। जिसे मंगलवार तड़के कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुस्करा थाने के ग्राम बिहूंनी निवासी अनिल कुमार पुत्र प्रीतम राजपूत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह कस्बे में वाहन सही करने का वर्कशाप किये है। बीते 27 मई की रात वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में धनौरी गांव के आगे नर्सरी के पास अपाचे बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे रोक कर असलहों के दम पर जेब में पड़े एक हजार रुपये और एक मोबाइल लूटकर लिया था। विरोध करने पर मारपीट करते हुए भाग गये थे। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीक्रत करते हुए बीते 3 जून को इस लूटकांड के आरोप में कंधी उर्फ कन्हैंया उर्फ प्रिंस यादव पुत्र गोविंद यादव निवासी पठानपुरा, थाना जरिया के इंदरपुरा गांव निवासी अवधेश राजपूत और जनपद महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव निवासी भूपेन्द्र पुत्र कृष्ण राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य अभियुक्त श्यामकरन उर्फ संजय उर्फ श्यामू कुशवाहा गुढा थाना चरखारी जनपद महोबा फरार चल रहा था। मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस ने श्यामकरन को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।