शौच को गई किशोरी से युवक ने लगाया दुष्कर्म का आरोपः रिपोर्ट नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र में शौच को जा रही किशोरी से जबरन दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीक्रत कराया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला चिकित्सालय हमीरपुर भेज दिया।
राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि सोमवार सुबह वह शौच क्रिया के लिये गांव के बाहर जा रही थी। रास्ते में गांव का ही इकबाल पुत्र शाहजहां मिला जिसने बुरी नियत से उसे खींचते हुए एक बाड़े में ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को जमीन पर गिरकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी द्वारा मदद के लिये गुहार लगाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिस पर आरोपी गालीगलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भागने लगा। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची किशोरी ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मुकदमा पंजीक्रत करते हुए पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिये हमीरपुर भेज दिया।