• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

घर-घर बांटे विश्व योग दिवस के आमंत्रण पत्रःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

घर-घर बांटे विश्व योग दिवस के आमंत्रण पत्रः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में विश्व योग दिवस की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी शिवप्रकाश गुप्ता ने अपनी टीम के साथ नगर के विभिन्न मुहल्लों में घर-घर जाकर योग दिवस के आमंत्रण पत्र वितरित किये। आगामी 21 जून विश्व योग दिवस पर राठ कसबे के रामलीला मैदान में आयोजित होने जा रहे विशाल योग शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति द्वारा कसबे के रामलीला मैदान में विशाल योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस योग शिविर की तैयारियां जोरशोर स ेचल रहीं हैं। नगर में घर घर जाकर योग शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है। सोमवार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी शिवप्रकाश गुप्ता दाऊ ने अपनी टीम के साथ नगर के चरखारी रोड सिकन्दरपुरा व औंडे़रा रोड पर लोगों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आमंत्रण दिये। 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामलीला मैदान राठ में आयोजित हो रहे विशाल योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया। मूलचंद सैनी सह जिला प्रभारी, रमेश सोनी तहसील प्रभारी, पुष्पेंद्र राजपूत युवा प्रभारी, ज्ञान प्रकाश सोनी, लोकेश लाल, रौनक सोनी आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in