• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गेहूं खरीद केन्द्र में धांधली पर भड़कीं विधायकःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

गेहूं खरीद केन्द्र में धांधली पर भड़कीं विधायकः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबे स्थित गेहूं व दलहन खरीद केन्द्र पर किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है। शिकायत पर खरीद केन्द्र पहुंची विधायक मनीषा अनुरागी से किसानों ने केन्द्र प्रभारी द्वारा कमीशन लेने की शिकायत की। जिस पर विधायक ने जिलाधिकारी को फोन कर उक्त मामले में जांच कर कार्यवाही करने को कहा।
किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले इस लिये शासन द्वारा गेहूं व दलहन खरीद क्रेन्द्र खोले गये हैं। जहां पर सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य पर किसानों की फसलों को क्रय किया जाता है। किन्तु क्रय केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों से अवैध वसूली की बराबर शिकायतें आ रहीं हैं। किसानों की शिकायत पर सोमवार को विधायक मनीषा अनुरागी मण्डी स्थित दलहन खरीद केन्द्र पीसीफ पहुंचीं। जहां पर केन्द्र प्रभारी अब्दुल शहजाद गायब मिले। बताया गया कि वह किसी काम से बाहर गये हुए हैं। वहां मौजूद कर्मचारी से रजिस्टर आदि मंगा कर देखे। साथ ही निर्देश दिये कि किसी भी किसान को परेशान न किया जाये। गेहूं खरीद केन्द्र एसएमआई के निरीक्षण में अमूंद के किसान श्यामकरन, संतोष, जराखर के महेश आदि ने केन्द्र प्रभारी पर प्रतिकुन्तल सौ रूपये सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। किसानों ने बताया कि सुविधा शुल्क न देने पर उनका गेहूं नहीं खरीदा जाता। बुलवाने के बावजूद प्रभारी मौके पर नहीं पहुंचे। जिस पर विधायक ने जिलाधिकारी को फोन कर उक्त मामले में केन्द्र प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा।

Jhansidarshan.in