• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मानदेय न मिलने से आक्रोशित कर्मचारी बैठे धरने परःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

मानदेय न मिलने से आक्रोशित कर्मचारी बैठे धरने परः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबा स्थित रोडवेज डिपो वर्कशाप में काम करने वाले ठेका कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला। जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल करते हुए धरना दिया। मानदेय न दिये जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी दी।
राठ डिपो परिसर में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि विगत तीन महीने से उन लोगों को मानदेय नहीं दिया गया है। चौथा महीना भी आधा बीतने को है तथा ईद का त्योहार भी आने वाला है। किन्तु अभी तक उन्हें मानदेय नहीं दिया गया हैं। बताया कि मानदेय न मिलने से उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। यदि अभी भी मनादेय न मिला तो वह ईद मनाने से भी महरूम हो जायेगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि त्योहार के पहले मानदेय नहीं दिया गया तो वह लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को मजबूर हो जायेंगे। धरने के दौरान अब्दुल, सुभान, अजीत, दीपू, नरेश, विजय आदि तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in