• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रोजगार मेले में 100 बेरोजगारों को मिला रोजगार:रिपोर्ट-नेहा वर्मा

रोजगार मेले में 100 बेरोजगारों को मिला रोजगारः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र स्थित अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में रविवार को रोजगार मेला का आयोजन हुआ। जिसमें दूरदराज से आईं कम्पनियों ने बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षातकार लिया। साक्षातकार में 100 अभ्यर्थियों का चयन नौकरी के लिये किया गया। मेले का उद्घाटन कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने फीता काट कर किया।
कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किये जाने चाहिए। जिससे बेरोजगारों को रोजगार के लिये नहीं भटकना पड़ता। प्रबंधक डा. एस.के. सिंह ने इस रोजगार मेले को युवाओं के लिये बेहतर अवसर बताया। साथ ही बच्चों को अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु द्रढ़ संकल्पित करने एवं ईश्वर द्वारा दी गई रचनात्मक क्षमता को पहचान कर अपने सपनों को सच करने के लिये मार्गदर्शन किया। गाजियाबाद से आये हुए अपराध नियन्त्रण संगठन के सीएमडी शैलेन्द्र सिंह चैहान ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने चयनित युवाओं को बधाई दी। इस अवसर पर अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के प्रवक्ता रोहित सिंह ने संस्थान के सामाजिक कार्यों में होने वाली भूमिका जैसे रक्तदान, वस्त्रदान, निशुल्क सामूहिक विवाह की जानकारी दी। कार्यक्रम में 12 कम्पनियों ने प्रतिभाग लिया। जिसमें सिक्योर्टी गार्ड, होटल मैनेजमेंट, वेल्थ रिसर्च, एचएमसी आदि कम्पनियों ने प्रतिभाग लिया। साक्षात्कार में 100 युवाओं का चयन किया गया। प्राचार्य डा. अमित शर्मा, डा. शेख अहमद, डा. राकेश कुमार, सुधीर गुप्ता, डा. पूनम यादव, पीके गोस्वामी, वीर सिंह, एहसान खान, मयंक, बाबूलाल कुशवाहा, सुधीर, धर्मेन्द्र सहित समस्त स्टाफ् मौजूद रहा। संचालन रामकुमार सिंह ने किया।

Jhansidarshan.in