युवक ने लाइसेंसी हथियार (रिवॉल्वर) से खुद को उड़ाया ,मौके पर मौत
जालौन :०पूरा मामला जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच कस्बे से सामने आया है, जहां देर रात एक युवक ने खुद को अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से उड़ाया है ,
इस संबंध में जो प्राप्त जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक मृतक का नाम आकाश पहारिया है और इनकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई गई है।
प्रथम जानकारी के मुताबिक आकाश पहारिया पिछले कुछ दिनों से मानसिक रुप से तनाव में रह रहे थे और इसके पीछे की वजह पत्नी से अनबन बताई गई है।
सूचना मिलने पर स्थानीय कोंच पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं,
फोरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन में जुटी है
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लिया गया है।
तथा इस घटनाक्रम को लेकर हर पहलू पर जांच शुरू कर दी गई है।