जे.सी. आई झांसी उड़ान की प्रथम स्थानीय गवर्निंग बोर्ड बैठक 2025 हुई सम्पन्न
जे.सी.आई झांसी उड़ान की प्रथम स्थानीय गवर्निग बोर्ड की बैठक झॉंसी के स्थानीय होटल में 19 जनवरी रविवार को सांयकाल जे.सी.आई. झांसी उड़ान के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें सभी बोर्ड सदस्यों की अनुमति से उपाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई। जिसमें उपाध्यक्ष (प्रबंधन) जे.सी. डॉ. रॉबिन जोसफ, उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण) जे.सी. विवेक पुरवार, उपाध्यक्ष (वृद्धि और विकास) जे.सी. आशिष सलव उपाध्यक्ष (कार्यक्रम) जे.सी. कुलदीप चौस्सी, उपाध्यक्ष (व्यवसाय) जे.सी. मंसू अग्रवाल, उपाध्यक्ष (स्थायी परियोजना) जे.सी. पुष्कर त्रिपाठी को सर्वसम्मिति से नियुक्त किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्यों पर विशेष चर्चा की गई।
डॉ. प्रवीण गुप्ता का ने कहा कि यह बैठक हमारे अध्याय के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें नए उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। हमें विश्वास है कि ये सभी नेतृत्वकारी व्यक्ति संगठन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन में अपना योगदान देंगे। हम सभी को मिलकर समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करना है ताकि झांसी उड़ान का नाम और सम्मान और ऊंचाइयों तक पहुंचे। बैठक में आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और सभी प्रकार के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। जे.सी.आई झांसी उड़ान के विकास हेतु समयबद्ध और प्रभावी रणनीतियों पर भी विचार किया गया। सभी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए योजना बनाई गई, ताकि सभी कार्यक्रम सटीक समय पर संपन्न हो सकें।
बैठक में प्रमुख उपस्थित रहने वालो में मुख्य रूप से जे.एफ.पी. आशिष अग्रवाल, चार्टर अध्यक्ष जे.एफ.पी. विवेक सेठ, सचिव जे.सी. शैलेंद्र गुप्ता सहित अन्य बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे।