• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की जोरदार तैयारी भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की होगी शुरुआत*

ByNeeraj sahu

Nov 17, 2025

*राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की जोरदार तैयारी भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की होगी शुरुआत*

पूँछ झाँसी राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की जोरदार तैयारी स्थानीय मेला ग्राउंड पर चल रही है 21 नवंबर से 25 नवंबर तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं गायत्री महायज्ञ में स्थानीय माताएं बहने पुरुष सभी लोग धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं आयोजक कमेटी के लोगों ने बताया कि 21 नवंबर को निकलने बाली भव्य कलश यात्रा ऐतिहासिक होगी पूरे मेला ग्राउंड को भव्य आकर्षक रूप दिया जा रहा है खाने की व्यवस्था पार्किंग मानस प्रवचन मंच यज्ञशाला दीवार लेखन आदि कार्यों को लेकर व्यवस्था एकदम चौकस बनाई जा रही है उक्त धार्मिक कार्यक्रम में समूचे देश से गायत्री परिवार के लोग जुड़ रहे हैं गायत्री महायज्ञ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को नजर आ रहा है धार्मिक कार्यक्रम में हरनारायण गुप्ता सुरेश चंद्र शुक्ला मोहन सविता दादी भूप सिंह यादव मांडवी राजपूत देवी दयाल महाजन तेज सिंह यादव नरेंद्र सविता अजय सविता मुकेश कन्देले अमित कन्देले सुरेश यादव पूर्व प्रधान बडेरा सज्जन सिंह परिहार रतन सिंह यादव चंदन सिंह यादव अज्जू शुक्ला बलवान सिंह यादव बलराम सिंह यादव अमीन प्रेम वर्मा जगत सिंह यादव पूरन पेंटर महेंद्र सविता बलराम तिवारी विजय दीक्षित सहित सभी लोग धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं ।।

*संवाददाता दया शंकर साहू*

Jhansidarshan.in