• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मंत्री जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 02 अक्टूबर को*

ByNeeraj sahu

Oct 1, 2025
*मा० मंत्री जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 02 अक्टूबर को*
*02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे राजकीय संग्रहालय में*
*मा0 मंत्री जी, क्राफ्ट मेला ग्राउण्ड दशहरा मैदान, झांसी में सायं 06 बजे विजयादशमी दशहरा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भी प्रतिभाग करेंगे*
———————
        मा० मंत्री, जल शक्ति विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उ०प्र० श्री स्वतंत्र देव सिंह जी का जनपद-झांसी का भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांकः 02 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) प्रातः 10.30 बजे मा० मंत्री जी महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में राजकीय संग्रहालय झांसी में सम्मिलित होंगे। सायं 06 बजे मा० मंत्री जी, क्राफ्ट मेला ग्राउण्ड दशहरा मैदान, झांसी में विजयादशमी दशहरा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
Jhansidarshan.in