*एक स्वस्थ्य महिला ही स्वस्थ परिवार की नींव: मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग*
*स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 250 लाभार्थियों की हुई स्वास्थ्य जांच*
————————
झांसी: मा0 सदस्य, राज्य महिला आयोग श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामौर में एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 स्वास्थ्य परीक्षण किये गये। उक्त शिविर में मा0 सदस्य, राज्य महिला आयोग श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी के साथ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति शर्मा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र दुबे द्वारा एक दिन की मंडल अध्यक्ष बनायीं गयीं रिद्धि सिंह चौहान के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने संबोधन में कहा कि एक स्वस्थ्य महिला ही स्वस्थ परिवार की नींव रखती है। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना न करें और नियमित जांच व टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा और शोषण के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा, किसी भी प्रकार के अत्याचार को सहन न करें। महिला आयोग आपके साथ है। किसी भी समस्या के लिए हमसे सीधे संपर्क करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि अभावग्रस्त महिलाओं की मदद के लिए वह और महिला आयोग हमेशा तत्पर है।
इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मा0 सदस्या द्वारा महिलाओ को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और हिंसा व शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम ने भाग लिया। मुख्य अतिथि मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने शिविर में लगे स्टाॅलों का अवलोकन करते हुये चिकित्सा कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष झांसी रजनी बाला द्वारा मिशन शक्ति की जानकारी देते हुये पत्रक वितरित किये गये।
कार्यक्रम में अधीक्षक बामौर डॉ.विमल कुमार, डॉ अभिलाष, डॉ विजय शंकर, डॉ वैशाली शर्मा, डॉ साफिया,अशोक यादव स्वास्थ शिक्षा अधिकारी, रोहित अग्रवाल, त्रिभुवन सिंह यादव, शिवानी, अर्चना, सुनीता कुमारी, उर्मिला, अरुण कुमार, शशिकांत, जीतेन्द्र कुमार, आजाद, देवेंद्र, रामकृपाल, रविन्द्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन वी.पी.एम. शैलेष यादव तथा आभार डॉ विमल कुमार द्वारा व्यक्त किया गया।