• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पंजीकृत श्रमिक अपने श्रमिक कार्ड नवीनीकरण करायें 15 अक्टूबर तक

ByNeeraj sahu

Sep 29, 2025
*पंजीकृत श्रमिक अपने श्रमिक कार्ड नवीनीकरण करायें 15 अक्टूबर तक*
——————–
       झांसी: सहायक श्रम आयुक्त दीपिका वर्मा ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्होने 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हे दिनांक 15 अक्टूबर 2025 के उपरान्त निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जायेगा, निष्क्रिय सूची के श्रमिकों की गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में नहीं की जायेगी।
        उन्होने जनपद झांसी के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि पंजीकृत श्रमिक अपने-अपने श्रमिक कार्ड के नवीनीकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए नजदीकी जनसेवा केन्द्र/सीएससी केन्द्र अथवा स्वयं भी उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के बेव पोर्टल www.upbocw.in   के माध्यम से दिनांक 15 अक्टूबर 2025 तक अवश्य करा लें, कि उनका श्रमिक कार्ड 04 वर्ष या उससे अधिक समय से लम्बित तो नहीं है, यदि श्रमिक निर्माण श्रमिक की श्रेणी में आते है तो श्रमिक पंजीयन कार्ड तत्काल नवीनीकरण करा लें और अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उप श्रम आयुक्त झांसी क्षेत्र झांसी, पता-296 नियर महारानी नेत्र अस्पताल के पास जेल चौराहा सिविल लाईन झांसी में सम्पर्क कर सकते है।
Jhansidarshan.in