• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी : आज राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्‌घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश -=-

ByNeeraj sahu

May 11, 2025

झांसी : आज राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्‌घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमलेश कच्छल के द्वारा सरस्वती देवी माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जिला जज (न्यायालय सख्या-02) कमल कान्त श्रीवास्तव, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद कुमार चौधरी सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण के अतिरिक्त बैंक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 1,72,156 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 85 वैवाहिक प्रकरण, 48 अन्य सिविल वाद, 8596 अन्य वाद निस्तारित किये गये, 7108 शमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण कर 423010 रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
जनपद के विभिन्न राजस्व/दाण्डिक न्यायालयों द्वारा 219 राजस्व वाद, 1125 आपराधिक वाद, 8915 विद्युत उपभोक्ता वाद, 37 श्रम विवाद, 60445 जनहित गारन्टी अधिनियम बाद निस्तारित किये गये। इसके अतिरिक्त 14085809 रूपये की धनराशि से सम्बन्धित 904 बैंक ऋण एवं मोबाइल बिल सम्बन्धी 43 वाद प्रीलिटिगेशन वाद के रूप में निस्तारित किये गये।
प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय झांसी विजय शंकर उपाध्याय द्वारा 85 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी, कामर्शियल कोर्ट झांसी ललित कुमार झा द्वारा 3 वाद निस्तारित कर 1024351/-रुप प्रतिकर के रूप में दिलाये गये।पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, झासी पवन प्रताप सिंह द्वारा 18 वाद निस्तारित कर 10762000 रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाये गये। अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत विशेष शर्मा द्वारा 7 अन्य वाद का कुल 755931 रुपए का समझौता कर निस्तारण किया गया। हरिश्चन्द्र, पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त पारिवारिक न्यायालय, झांसी द्वारा कुल 10 वाद सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किये गये। सुनील कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय सं०-१ झांसी द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गय, आदित्य चुतर्वेदी, विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र, झांसी द्वारा 02 अन्य वादों का निस्तारण किया गया। नेत्रपाल सिंह, विशेष न्यायाधीश ई०सी०एक्ट०, झांसी द्वारा 277 विद्युत बाद का निस्तारण किया गया, जितेन्द्र यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफ०टी०सी०/ओ०ए०डब्लू, झांसी द्वारा 01 अन्य वाद का निस्तारित किया गया। मुन्ना लाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, झांसी द्वारा कुल 3800 वाद निस्तारित किये गये। सुमित परासर, सिविल जज सी०डि०, झांसी द्वारा 23 अन्य सिविल वादो निस्तारित कर 19085672/-रू० समझौता धनराशि के रूप में आदेश पारित किया गया। अनिल कुमार सप्तम अपर सिविल जज सी०डि०/ए०सी० जे०एम० न्यायालय सं० 01 झांसी द्वारा 1609 वादों का निस्तारण किया गया। श्री रामगोपाल यादव, सिविल जज सी०डि०/ए०सी० जे०एम० गरौठा, द्वारा कुल 647 वाद निस्तारित, अरुण कांति यशोदास, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेवले झांसी द्वारा कुल 1791 वाद निस्तारित, हर्षिता सिंह, सिविल जज जू०डि०. झांसी द्वारा कुल 19 वाद निस्तारित, अमन राय, न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय सं0-02, झांसी द्वारा कुल 1816 वाद निस्तारित, सुश्री प्रेरणा यादव अपर सिविल जज जू०डि० न्यायालय सं० 01 द्वारा 1502 वादों का निस्तारण श्रेयांश निगम न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय टहरौली द्वारा 2605 वादों का निस्तारण, सुश्री निदा जैदी सिविल जज (जू०वि०) गरौठा द्वारा कुल 529 वाद निस्तारित, सुश्री अरुणा सिंह, सिविल जज (जू०डि०) मऊरानीपुर द्वारा कुल 1092 बाद निस्तारित, शुभम सिविल जज (जू०वि०) मोंठ द्वारा कुल 1306 वाद निस्तारित किये गये।
अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद कुमार चौधरी ने विशेष रूप से झांसी के लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से आज दिनांक 10 मई 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 1,72,156 वादों का निस्तारण हो सका।

Jhansidarshan.in

You missed