UPSC में 423वी रैंक हासिल कर अपने ग्रह नगर कोंच पहुँचने पर नगरवासियो ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत
जालौन :० कोंच,UPSC में 423वी रैंक हासिल कर अपने ग्रह नगर कोंच पहुँचने पर कोंच नगरवासियो ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। जालौन के कोंच नगर के टीवी मैकेनिक के बेटे अश्वनी शुक्ला ने UPSC परीक्षा में 423वीं रैंक हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया है। अपने गृह नगर कोंच पहुंचने पर मारकंडेश्वर तिराहे पर नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया, यह स्वागत पूरे नगर में होता रहा, जहां राजनीतिक दलों ने भी अश्विनी शुक्ला को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कोंच के पटेल नगर के रहने वाले अश्वनी के पिता दिवीश चन्द्र शुक्ला टीवी रिपेयरिंग का काम करते हैं। मां शशि शुक्ला गृहिणी हैं। बड़ी बहन पर्णिका ने भी उनकी पढ़ाई में सहयोग किया। सीमित संसाधनों के बावजूद अश्वनी ने अपनी मेहनत से पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।अश्वनी की प्रारंभिक शिक्षा कोंच के एस.एन. गुप्ता पब्लिक स्कूल में हुई। फिर वे उरई के वीरेंद्र सिंह बघेल पब्लिक स्कूल में पढ़े। उनकी प्रतिभा के चलते सैनिक स्कूल लखनऊ में चयन हुआ। वहां से 2017 में हाईस्कूल और 2019 में इंटरमीडिएट किया। 2022 में दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसी दौरान UPSC की तैयारी भी शुरू कर दी। 2019 में NDA में भी चयन हुआ था, लेकिन आंखों की कमजोर रोशनी के कारण वह अवसर छोड़ना पड़ा। कोंच लौटने पर अश्वनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन और शिक्षकों को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य पाया जा सकता है। अश्वनी की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। इस मौके पर डप्पू नगाइच, मुनीश शुक्ला, डॉ. सतीश शुक्ला, पंकज तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, बसन्त अग्रवाल, शिक्षक राजेन्द्र द्विवेदी बजरिया आदि लोग मौजूद रहे।