• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु रेलवे कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार

ByNeeraj sahu

Jan 27, 2025

उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु रेलवे कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार*
आज, 27 जनवरी 2025 को उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने संरक्षा दृष्टि से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 09 रेलवे कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान उन कर्मचारियों को दिया गया, जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान सतर्कता, कुशलता और समर्पण का परिचय दिया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके उत्कृष्ट कार्य न केवल रेलवे की संरक्षा को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक उत्साहपूर्वक निभाते हैं। इस अवसर पर प्रत्येक चयनित कर्मचारी को नगद पुरस्कार सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। संरक्षा पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में अजय जिरोनिया लोको पायलट, करन कुमार सहा. लोको पायलट, दीपक शर्मा लोको पायलट, रविकांत सहा. लोको पायलट, राकेश कुमार ट्रेकमैन, रामबाबू ट्रेकमैन, मो. इमरान खान लोको पायलट, प्रियम श्रीवास्तव सहा. लोको पायलट तथा पवन कुमार सिंह ट्रेकमैन I
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में संरक्षा को रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को इसी तरह सतर्कता और समर्पण के साथ कार्य करते रहना चाहिए।
आज इस पुरस्कार वितरण समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) पी पी शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय आशुतोष चौरसिया , वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) शिवम् श्रीवास्तव एवं मंडल के समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे I

Jhansidarshan.in