• Sun. Jun 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मंडल मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 175 वीं बैठक का आयोजन

ByNeeraj sahu

Jan 24, 2025

मंडल मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 175 वीं बैठक का आयोजन

राजभाषा प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

आज दिनांक 24 जनवरी 2025 को मंडल सभाकक्ष में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 175 वीं बैठक आयोजित की गई।

बैठक में झांसी मंडल पर राजभाषा कार्यान्वयन के विभिन्न मदों पर विचार विमर्श किया गया और राजभाषा प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक के पश्चात विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक, इंफ्रा एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, परिचालन राम दरस मौर्या द्वारा पुरस्कृत किया गया।

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक ( इंफ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक( परिचालन) आर डी मौर्या , मंडल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के शाखा अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुरस्कार जीतने वाले कर्मचारी शामिल थे।

Jhansidarshan.in