• Fri. Jan 30th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर बनायी जायेगी वृहद मानव श्रृंखला 23 जनवरी को

ByNeeraj sahu

Jan 22, 2025

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर बनायी जायेगी वृहद मानव श्रृंखला 23 जनवरी को

** मानव श्रृंखला व सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज परिसर में किया जाएगा

** तहसील, विकास खण्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम

झांसी : मुख्य सचिव उ०प्र०, शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती दिनांक 23 जनवरी 2025 को प्रदेश के प्रत्येक जिला, तहसील, ब्लॉक एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत पूर्वान्ह 11 बजे से कक्षा 8 से 12 तक के समस्त छात्र/छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायेगा एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी जायेगी।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर मानव श्रृंखला व सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज परिसर में किया जाएगा, जिसके नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकरी (प्रशासन) संयोजक नगर मजिस्ट्रेट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), जिला विद्यालय निरीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक होंगे जो शहर में छात्रों को लाइनअप और यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें। समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अपने से सम्बन्धित विभाग में नोडल अधिकारी होंगे तथा जिला स्तर, तहसील स्तर, ब्लाक स्तर पर विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों तथा स्टेक होल्डर्स को मानव श्रृंखला निर्माण हेतु सम्मिलित कराना सुनिश्चित करेगे। तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी अपने तहसील से सम्बन्धित उप जिलाधिकारी होंगे, इसका अनुश्रवण अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) करेगें। समस्त तहसीलों में मानव श्रृंखला बनायेंगे तथा शपथ ग्रहण करायी जायेगी। साथ ही ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी होंगे तथा परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा कार्यक्रम का अनुश्रवण किया जायेगा। समस्त ब्लाक में न्यूनतम 500 मी० की मानव श्रृंखला बनायेंगे तथा शपथ ग्रहण करायी जायेगी। विकास खण्ड स्थित ग्राम पंचायत में सभी समूह की महिलाएं, मनरेगा श्रमिक, ए०एन०एम० आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तथा ब्लॉक के सभी स्टाफ के साथ मानव श्रृंखला बनायी जायेगी, इसके लिए प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित किये जायेंगे और 11 बजे श्रृंखला बनाकर इसकी फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी करायी जायेगी और सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में एक शपथ भी दिलायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पर ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव नोडल अधिकारी होगें। प्रत्येक गाम पंचायत में न्यूनतम 100 मीटर की मानव श्रृंखला बनायी जायेगी एवं शपथ ग्रहण करायी जायेगी, इसका अनुश्रवण जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा किया जायेगा, यह श्रृंखला ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में उसी ग्राम पंचायत के ग्राम स्तरीय समस्त कर्मचारी यथा समूह की महिलाएं, सफाईकर्मी, मनरेगा कर्मी, मनरेगा मजदूर, पेंशन के लाभार्थी, आंगनबाडी कार्यकत्री, ए०एन०एम०, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, केयर टेकर, गौपालक, किसान सम्मान निधि, ग्रामीण आवास और शौचालय के लाभार्थी, क्षेत्र/गाँव के इण्टर कालेज के छात्र/छात्राओं को सम्मिलित कर मानव श्रृंखला बनायी जायेगी, यह मानव श्रृंखला 10.30 से 11 बजे तक बनायी जायेगी। कार्यक्रम के अन्त में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी जायेगी।

Jhansidarshan.in