• Wed. Mar 18th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आविष्कार :-अनपढ़ आटो चालक ने किया कमाल,पैट्रोल की जगह घरेलू गैस से दौड़ेगी मोटरसाइकिल,एक किलो गैस में 110 किलोमीटर दौडेगी मोटरसाइकिल,ढाई गुना तक होगी बचत

By

Aug 17, 2022

आविष्कार :-अनपढ़ आटो चालक ने किया कमाल,पैट्रोल की जगह घरेलू गैस से दौड़ेगी मोटरसाइकिल,एक किलो गैस में 110 किलोमीटर दौडेगी मोटरसाइकिल,ढाई गुना तक होगी बचत

जालौन :-कहते हैं ना कि इंसान यदि चाह ले तो कुछ भी असंभव नहीं है।
आज़ हम आपको रुबरु करानें जा रहें हैं जनपद जालौन के कैंथवा गांव में रहने वाले दिनेश भारती से
जो कहने को तो कक्षा 5 तक ही पढ़े हैं लेकिन आज़ उन्होंने इंजीनियरिंग के छात्रों वाला काम कर दिखाया है।
पेशे से आटो चालक दिनेश के दिमाग में आया कि दिनों-दिन बढ़ती पैट्रोल तथा डीजल की कीमतों के बाद सरकार बायोडीजल तथा अन्य विकल्पों पर काम कर सीएनजी तथा इलेक्ट्रिक कारों और वाइको का इजाद कर प्रदूषण मुक्त भारत बनाने में जुटी है तो इन्होंने भी सोचा कि क्यों ना हम अपनी मोटरसाइकिल में कुछ तब्दीली करें और ये आइडिया दिमाग में आया और जुट पड़े काम पर
इन्होंने मोटरसाइकिल में कुछ तब्दीली कर गैस सिलेंडर से चलने योग्य बनाया और इनका कहना है कि इनकी मोटरसाइकिल 1 किलो गैस में 110 किलोमीटर दूर तक का सफर तय कर सकती है।
इस संबंध में जब हमने इनके गांव में रहने वाले कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपने दोस्त पर गर्व है कि उन्होंने ऐसा कर गांव का नाम रोशन किया है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in