*माधोगढ़ विधायक ने ऐतिहासिक महारानी लक्ष्मीबाई स्मारक का किया लोकार्पण*
By
Aug 15, 2022
*माधोगढ़ विधायक ने ऐतिहासिक महारानी लक्ष्मीबाई स्मारक का किया लोकार्पण*
जालौन :-कोंच नगर के मुख्य चौराहे चंद्रकुआ पर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई स्मारक का आज माधौगढ़ विधायक मूलचंद सिंह निरंजन ने आज स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर लोकार्पण किया। इस लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरिता आनंद अग्रवाल एवं पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन किशोर मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के पहले पालिका परिषद ने इस प्राचीन स्मारक का भव्य जीर्णोद्धार कराया है जिसके सुंदरीकरण कराने के उपरांत इस में नया रंग रोगन करा कर आज इसको नगर की जनता के लिए समर्पित कर दिया गया। इस मौके पर सभासद गण एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।