• Wed. Mar 18th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*बड़ी धूमधाम से मनाया गया 75 वा स्वतंत्रता दिवस*

By

Aug 15, 2022

*बड़ी धूमधाम से मनाया गया 75 वा स्वतंत्रता दिवस*

कोंच में आजादी की 75वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कोतवाली से लेकर तहसील, बार एसोशिएशन कोंच, सब कार्यालय ऑफिस, शैक्षिणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया व राष्ट्र गान गाया गया। इस दौरान देशभक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। बच्चे भी हांथों में तिरंगा लिए बड़े ही शोभायमान हो रहे थे।
कोंच नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही देशभक्ति गीत जगह जगह सुनाई दे रहे थे। कोंच कोतवाली में ध्वजारोहण सीओ शैलेन्द्र बाजपेई ने किया। यहाँ पर कोतवाल बलिराज शाही सहित एसआई व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। तहसील में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर तहसीलदार प्रेमनारायन सहित लेखपाल व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। बार एसोशिएशन कोंच द्वारा अधिवक्ताओं की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां पर ध्वजारोहण बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी एडवोकेट ने किया। इस मौके पर बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी व अन्य अधिवक्ताओं ने माता सरस्वती व महापुरुषों के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया। इस मौके पर अधिवक्ता राकेश तिवारी, योगेंद्र अरूसिया, रामविहारी दुबे, अबधेश द्विवेदी, विनोद अग्निहोत्री, कुलदीप सौनकिया, अफजाल खान, रामनरेश तिवारी, मनोज दूरवार, संतोष खरे, दिनेश तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। यहां पर वकीलों ने खूब भारत माता की जयकारा लगाई। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद ने भी स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया, संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। देश के लिए शहीद हुए लोगों को यहां याद किया गया और स्वतंत्रता में उनके योगदान को बताया गया। नगर के एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद सिटी स्कूल, रामस्वरूप रावत पब्लिक स्कूल, एबेनेज़र पब्लिक स्कूल, अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती बालिका विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर गल्ला मंडी आदि शैक्षणिक संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर देशभक्ति गीत गाये और बन्देमातरम भी जोर शोर से कहा। बच्चे हांथों में झंडा लिये बड़े ही शोभायमान हो रहे थे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में श्री गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चमरसेना कोंच,नदीगांव नगर पंचायत, ब्लाक में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत जगनपुरा में ध्वजारोहण प्रधान अबधेश दीक्षित ने किया। वहीं खुटेला में प्रधान गनेशी देवी ने ध्वजारोहण किया, प्रधान प्रतिनिधि रामजी लाल वर्मा व चंद्रशेखर व ग्रामीण आदि मौजूद रहे। ग्राम सामी में प्रधान आनंद पचौरी ने ध्वजारोहण किया। बिरगुवा बुजर्ग में प्रधान रवि महाराज, पचीपुरी में अबधेश पटेल, भदेवरा में प्रधान भानु प्रताप, सुनाया में प्रधान योगेंद्र कुमार, जुझारपुरा में प्रधान महेन्द्र कुमार, दिरावटी में प्रधान रवि कुमार, चमरसेना में प्रधान देबू निरंजन ने ध्वजारोहण किया।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in