• Wed. Mar 18th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अमृत महोत्सव तिरंगा रैली के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

By

Aug 15, 2022

अमृत महोत्सव तिरंगा रैली के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

एट (जालौन) आजादी के 75 वर्षगांठ के अवसर पर एट क्षेत्र के सोमई गांव में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गांव में रैली निकाली गई इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ग्राम सोमई में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ किया गया। प्राइमरी स्कूल के बच्चे और इंटर कॉलेज के बच्चे पूरे गांव में भ्रमण करते हुए तिरंगा यात्रा प्राइमरी स्कूल से चलकर पूरे गांव में डीजे के साथ रैली निकाली गई जिंसमे पूरा गांव आजादी के उत्सव में मग्न हो गया वही रैली हनुमान गढ़ी सचिवालय पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ और इसके बाद ध्वजारोहण किया गया बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर रैली में योगदान दिया वही दूसरी ओर अभिभावकों ने भी विद्यालय आकर बच्चों द्वारा चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर मन मोह लिया। वही शिक्षकों के साथ ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजेंद्र निरंजन ने रैली में योगदान दिया और देश के प्रति वीरो के योगदान के बारे में बच्चों को बताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजेंद्र निरंजन, सचिव अंकित पटेल, जेई संजय सिंह के साथ समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in