*कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर*
By
Aug 15, 2022
कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
जालौन के कोंच कोतवाली परिसर में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर सलामी दी। इस अवसर पर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया इसके उपरांत पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संदेश भी पढ़ कर सुनाया। आपको बता दें देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है जिसको लेकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। कोतवाली परिसर में समस्त पुलिसकर्मी अनुशासन में राष्ट्रीय ध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए दिखाई दिए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही,अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उप -निरीक्षक आनंद कुमार सिंह सहित समस्त उप निरीक्षक एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।